
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
संसद में बजट सत्र जारी है। इसे पेश होने के बाद से अब तक संसद में एक भी दिन चर्चा नहीं हो पाई है। वहीं गौतम अदाणी मामले को लेकर विपक्षी दल लगातार संसद के दोनों सदनों में हंगामा कर रहे हैं और इस मामले पर संसदीय कमेटी बनाने की मांग कर रहे हैं, उधर सत्ता पक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहा है। आज संसद में होने वाली कार्यवाही के दौरान भी हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं।
वहीं इस मामले में कांग्रेस ने आज देश भर में एलआईसी कार्यालयों के बाहर देशभर में प्रदर्शन करेगी। उधर, इस मामले में एलआईसी की चार बड़ी यूनियनों ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलकर इस विरोध प्रदर्शन को रोकने की मांग की है।
सीपीआई सांसद ने अदाणी मामले में की चर्चा की मांग
बता दें कि गौतम अदाणी के मामले में सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंसन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है। उन्होंने अदाणी समूह की कंपनियों के विषय में चर्चा की मांग की है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















