बिहार के वैशाली में ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 12 की मौत, पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
रविवार रात बिहार के वैशाली में एक दुखद सड़क हादसा हुआ। महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 20 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 12 की मौत हो गई और 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। ये लोग एक शादी समारोह से खाना खाकर पैदल वापस लौट रहे थे। घटना देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। घटना के समय लोग एक स्थानीय देवता ‘भूमिया बाबा’ की पूजा करने के लिए सड़क के किनारे एक पीपल के पेड़ के सामने जमा हुए थे। वैशाली के एसपी मनीष कुमार ने कहा, शादियों से जुड़े रिवाज के तहत बारात निकाली गई थी। पास के सुल्तानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर कुछ दिनों में शादी तय थी। बगल के महनार-हाजीपुर हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया।
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
The accident in Vaishali, Bihar is saddening. Condolences to the bereaved families. May the injured recover soon. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 20, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दु:खद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही कहा कि भगवान घायल जल्द स्वस्थ करें। उन्होंने कहा कि पीएमएनआरएफ से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे और 50 हजार घायलों को रुपये दिए जाएंगे।
वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा बच्चों सहित कई लोगों को कुचलने की घटना से मर्माहत हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है तथा उन्हें 5-5 लाख रू० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 20, 2022
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में दुख जताते हुए मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अविलंब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने सभी घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने भी दुख जताया। तेजस्वी यादव ने कहा, हाजीपुर में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मर्माहत हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने कामना करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति व उनके परिजनों को ये दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















