
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से यह खबर बेहद परेशान करने वाली रही । एक कोरियाई मुंबई घूमने आई थी।
दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर ब्लॉगर है। इस कोरियाई महिला का नाम मायोची इन है। मुंबई के खार इलाके में जब यह ब्लॉग बना रही थी तभी दो लड़के उसके साथ बदतमीजी करने लगे। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक उसे बार बार गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे हैं। एक युवक ने कोरियन युवती का हाथ पकड़ा और उसे चूमने की कोशिश करने लगा। इस पर युवती ने उसे सख्ती से दूर रहने के लिए कहा। फिर वो आगे की तरफ चलने लगी पीछे से दोनों युवक स्कूटी से आते हैं और उसे लिफ्ट देने की कोशिश करते हैं। इस दौरान युवती अपने YouTube चैनल के लिए लाइव स्ट्रिमिंग कर रही थी।
जिस देश ने दुनिया को "अतिथि देवो भवः" का संस्कार सिखाया, वहां सैलानियों से ऐसी बेहूदगी दुर्भाग्यपूर्ण एवं अक्षम्य है.@MumbaiPolice पुलिस ने मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है. इन्हें इतनी सख्त से सख्त सज़ा मिले की दोबारा कोई ऐसी हरकत करने की भी ना सोचे. pic.twitter.com/bFYoGqWKMQ
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) December 1, 2022
छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मुंबई में एक कोरियाई महिला को लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान परेशान करने के आरोप में मोबीन चांद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरेआलम अंसारी को गिरफ्तार किया है। छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तमाम में यूजर्स ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। इसके साथ देश की छवि भी खराब हुई है।


दोनों आरोपियों के आदेश होने के बाद कोरिया की इस यूट्यूब पर महिला ने पुलिस की तारीफ करते हुए सराहना की है। युवती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल रात लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान युवकों ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि मामले को आगे न बढ़ाऊं और निकल जाऊं, कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे ज्यादा फ्रेंडली होने और बातचीत शुरू करने की वजह से हुआ। इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। कोरियन युवती ने कहा कि इस तरह की घटना दुनिया में कहीं भी हो सकती है। वो अपने बॉएफ्रेंड के साथ ट्रेवल कर रही हैं. यह बस एक घटना है, भारत के साथ साथ दूसरे देश के लोग मदद के लिए आगे आए। मैं मुंबई पुलिस की मदद से काफी खुश हूं, सभी का शुक्रिया ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












