DW Samachar – Header
BREAKING

Benazir Bhutto: first woman PM in the Muslim world

34 साल पहले आज के दिन पाकिस्तान में पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने संभाली थी सत्ता
Benazir Bhutto-first woman PM in the Muslim world

34 साल पहले आज के दिन पाकिस्तान में पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने संभाली थी सत्ता

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

34 साल पहले आज के दिन पाकिस्तान में पहली बार कोई महिला प्रधानमंत्री ने सत्ता संभाली थी। ‌ इस महिला का नाम था बेनजीर भुट्टो। बेनजीर को राजनीति विरासत में मिली थी। बेनजीर भुट्टो किसी मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 35 साल थी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की सबसे बड़ी बेटी बेनजीर का जन्म 21 जून 1953 को कराची शहर में हुआ था। हायर एजुकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1977 में बेनजीर लंदन से पाकिस्तान लौट आईं। 1978 में जनरल जिया उल-हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने। उनके आते ही बेनजीर के पिता जुल्फिकार अली भुट्टो को हत्या के एक मामले में फांसी हो गई। पिता की मौत के बाद बेनजीर ने राजनीतिक विरासत को संभाला। 10 अप्रैल 1986 को उन्होंने पाकिस्तान में सैन्य शासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया। 1988 में एक प्लेन क्रैश में जिया उल-हक की मौत हो गई। उसके बाद 1 दिसंबर 1988 को बेनजीर पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। बेनजीर भुट्टो दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनीं। पहली बार 1988 से 1990 तक और दूसरी बार 1993 से 1996 तक। भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने पर बेनजीर को 1999 में देश छोड़ना पड़ा था। 27 दिसंबर 2007 को चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में उनके बेटे बिलावल भुट्टो विदेश मंत्री हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़