DW Samachar – Header
BREAKING

ललन सिंह के बयान के बयान पर तेजप्रताप ने कहा जैसे पीएम हैं वैसा ही कहा गया है

Lalan Singh-Tej Pratap Yadav
Lalan Singh-Tej Pratap Yadav
Lalan Singh-Tej Pratap Yadav
Lalan Singh-Tej Pratap Yadav
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह। शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी को बहुरुपिया बता दिया और साथ ही सवाल दाग दिया कि पीएम डुप्लीकेट ओबीसी हैं। ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) को बहुरूपिया बताते हुए पीएम मोदी को ‘डुप्लीकेट ओबीसी’ कहा। ललन सिंह का कहना है कि पीएम मोदी ने अपने आप को अति पिछड़ा कहा था। लेकिन क्या गुजरात में अति पिछड़ा जाति के लोग हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तो गुजरात में अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर लिया था।

ललन सिंह के इस बयान पर खूब बवाल मच रहा है। सुशील मोदी, निखिल आनंद समेत कई भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं ने उनकी कड़ी निंदा की। साथ ही उन्होंने कहा कि ललन सिंह ने पीएम मोदी को डुप्लीकेट ओबीसी कहकर पिछड़े समाज का अपमान करने का काम किया है। जबकि ललन सिंह के बयान का समर्थन करने बिहार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव भी अब मीडिया के सामने आ चुके हैं। तेजप्रताप ने कहा कि हम मानते हैं कि प्रधानमंत्री जैसा हैं वैसा ललन सिंह ने कहने का काम किया है।

बता दें कि मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को अचानक आरजेडी कार्यालय पहुंचे। यहां पर तेजप्रताप यादव ने पार्टी दफ्तर में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तस्वीर लगाई। आरजेडी नेता और बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने महागठबंधन के सभी घटक दलों से अपने-अपने पार्टी ऑफिस में मुलायम की तस्वीर लगाने की अपील की थी। जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने अपने कहे अनुसार खुद ही अचानक आरजेडी दफ्तर पहुंच थे और मुलायम सिंह की तस्वीर लगाई।

भाजपा ने ललन सिंह के बयान पर खूब बवाल शुरु कर दिया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ निखिल आनंद ने कहा कि ललन सिंह और नीतीश कुमार इन दिनों लगातार जिस तरीके की हल्की भाषा का प्रयोग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कर रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने की बेचैनी, बहदवासी और दिवास्वप्न में अपनी राजनीतिक भाषा शैली बिगाड़ चुके हैं जबकि ललन सिंह का कोई नैतिक-राजनीतिक चरित्र नहीं है। यह सभी लोग जानते हैं कि जेपी आंदोलन की ललन सिंह और नीतीश कुमार सबसे कमजोर कड़ी हैं।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अनर्गल बयान को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए. ललन सिंह सामंती मानसिकता के व्यक्ति हैं. इस तरह की बातें बताती हैं कि जनता दल यूनाइटेड की पिछड़ों और अति पिछड़ों को लेकर सोच कैसी है। इतना ही नहीं इस पूरे मामले में आज ट्वीट ललन सिंह के खिलाफ भरा पड़ा है। हालांकि तेजप्रताप यादव ने खुलकर समर्थन तो नहीं किया लेकिन उन्होंने इशारों में इस बात को जरुर कहा कि जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, ललन सिंह ने वैसे ही बोला है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़