चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
पिछले काफी समय से भारत में भगत सिंह का नाम राजनीतिक सुर्खियां बटोर रहा है। दिल्ली में खासकर राजनीतिक पार्टियां भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी पर राजनीतिक रोटीयां सेंकने से बाज नहीं आई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद को और अपने विधायकों को भगत सिंह की अनुवायी बताते हैं। लेकिन पीएम मोदी ने आज अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में एक ऐलान करके सबको चौका दिया है।
पीएम ने अपने कार्यक्रम में चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट अब शहीद भगत सिंह के नाम से करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ऐलान किया कि भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले एयरपोर्ट का नाम बदला जाएगा। गौरतलब है कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती है। इस साल पंजाब में भगत सिंह को लेकर राजनीति चर्चा में रही।
पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के दौरान कहा, ‘आज से तीन दिन बाद, यानी 28 सितम्बर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत माँ के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती मनाएंगे। भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। उन्होंने अपने इस फैसले से भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देना बताया।
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा, ‘भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा।’ आपको बता दें कि भगत सिंह पर पंजाब की राजनीति पूरी तरह से केंद्रित थी। पंजाब चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी खुद को भगत सिंह और बीआर आंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करने वाला बताती रही। चुनाव जीतने के बाद भगवंत मान ने भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












