शनि, अप्रैल 4, 2026

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में दिल्ली भाजपा ने मनाया ओनम त्योहार

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भाजपा केरल प्रकोष्ठ द्वारा ओनम त्योहार को धुमधाम से मानाया गया। इस मौके पर सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केरल की लोक नृत्य, संगीत सहित अन्य कलाओं का प्रदर्शन किया गया। केरल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले कालाकारों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सभी को ओनम की बधाई देते हुए कहा कि भारत की यही खूबसूरती है कि अनेकता में भी एकता का संदेश देता है और किसी भी त्योहार को पूरे जश्न, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सब आजादी का अमृतमहोत्सव मना रहे हैं और यह समय है देश के उन सभी वीर-वीरांगनाओं या महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का लेकिन साथ ही कोशिश यह भी करनी है कि जो हमारी परंपरा है उसे भी आने वाली पीढ़ियों को बताया जाए, उन्हें उससे परिचित कराया जाए।

लेखी ने कहा कि आज विशेष रुप से हम सभी दीनदयाल उपाध्याय के जन्मजयंती मना रहे हैं जिनका अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों का सही अर्थ यह भी है कि अगर देश के किसी कोने में कुछ भी होता है तो उसका प्रभाव पूरे देश पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर ओनम केरल का पर्व है तो यह दिल्ली के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ठीक वैसे ही जैसे दिवाली और होली अन्य राज्यों में भी विशेष महत्व रखता है।

ओनम एक ऐसा त्योहार है हम सब के साथ किसानों के लिए भी विशेष रुप से खुशियां लेकर आता है। क्योंकि फसलों के कटने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार केरल की संस्कृति और सभ्यता को बताता है। मोदी की सरकार का सांस्कृतिक मंत्रालय काफी सक्रियता के साथ काम कर रही है और देश की संस्कृति और सभ्यता को एक बार फिर से पुनर्जीवित करने का सफल प्रयास कर रही है। इसकी चर्चा प्रधानमंत्री अपने भाषणों या फिर मन की बात कार्यक्रम में भी करते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News