DW Samachar – Header
BREAKING

क्या राजस्थान में हो सकती है ‘नए युग की शुरुआत’? बदल सकता है सीएम का चेहरा

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले आज राजस्थान की राजनीति में हलचल तेजी पर है।इसी बीच अब राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसे लेकर आज रविवार शाम सात बजे मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक से पहले राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक … Read more

COVID19: Ashok Gehlot Government To Ban Sale Of Fireworks
COVID19: Ashok Gehlot Government To Ban Sale Of Fireworks
Rajasthan CLP to meet today, likely to choose new CM
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले आज राजस्थान की राजनीति में हलचल तेजी पर है।
इसी बीच अब राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसे लेकर आज रविवार शाम सात बजे मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक से पहले राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगरी में पोस्टर वार देखने को मिला तो वहीं जोधपुर शहर के चौराहों पर सचिन पायलट के समर्थन में पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए हैं। चौराहों पर लगे होर्डिंग्स में ऊपर लिखा है ‘सत्यमेव जयते’, वहीं नीचे लिखा है ‘नए युग की तैयारी’।
वहीं राजस्थान के नये मुख्यमंत्री बनने के होड़ में माना जा रहा है माना जा रहा है कि सचिन पायलट ही राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कहा जा रहा है कि कांग्रेस आलकमान ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना संदेश लेकर भेजा है। इसके अलावा दोनों नेता विधायकों की राय से कांग्रेस आलाकमान को अवगत कराएंगे।

विधायकों के रायशुमारी में फस सकता है पायलट के नाम पर पेंच:

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट के जरिए इस अहम बैठक की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा है कि सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त किया है और रविवार शाम सात बजे जयपुर के मुख्यमंत्री आवास पर वो विधायक दल की बैठक लेंगे। यक्ष प्रश्न ये है कि क्या खड़गे और माकन राजस्थान के विधायकों के लिए आलाकमान का मैसेज लेकर राजस्थान पहुंच रहे हैं या फिर विधायकों की रायशुमारी कर उस राय के मुताबिक फैसला करने आ रहे हैं। अगर खड़गे और माकन आलाकमान का मैसेज लेकर आ रहे हैं, तो ये साफ है कि वह सचिन पायलट के लिए ही होगा। अगले मुख्यमंत्री सचिन पायलट ही होंगे लेकिन अगर विधायकों के साथ रायशुमारी हुई तो ऐसे में सचिन पायलट के नाम पर पेच फंस सकता है।

नामांकन से पहले गहलोत दे सकते हैं इस्तीफा:

माना जा रहा है कि विधायक दल यह प्रस्ताव पारित कर दे कि कांग्रेस आलाकमान राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए जो भी फैसला करें वो उन्हें मान्य होगा। अगर विधायक दल ये प्रस्ताव पास कर देता है तो भी सचिन पायलट का राजस्थान का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो जाएगा। इसके साथ ही विधायक दल की बैठक ये इशारा कर रही है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नामांकन से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

बता दें कि राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा है, और माना जा रहा है कि वह कांग्रेस पार्टी के सबसे पसंदीदा चेहरा हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़