झूलन को भारतीय टीम ने दिया शानदार यादों वाली विदाई, इंग्लैंड ने भी दिया गॉड ऑफ ऑनर

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
पहले मिताली राज और अब झूलन गोस्वामी, ये दोनों खिलाड़ी भारत की सबसे मजबूत कड़ी थीं जो अब मैदान पर नहीं दिखेगी। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार यादों के साथ झूलन गोस्वामी को उनके करियर को अलविदा कहने में मदद की। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर उन्हें शानदार विदाई दी। हालांकि इंग्लैंड की टीम ने भी झूलन की विदाई को यादगार बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी। झूलन जब बैटिंग करने आई तो उन्हें गॉड ऑफ ओनर सम्मान दिया। इस दौरान इंग्लिश प्लेयर्स और अंपायरों ने झूलन के लिए तालियां बजाईं। यह देखकर झूलन भावुक भी हो गईं। भारतीय टीम के लिए कितना भवुक करने वाला यह पल था यह हरमनप्रीत कौर से कोई पूछे जो झूलन के गले लगते ही फुट फुटकर रोने लगी।
Harman is crying. pic.twitter.com/p7ehSr4hGI
— harry🥤 (@fcharmanpreet) September 24, 2022
भारत को लॉर्ड्स में खेले गए इस सीरीज का आखिरी मैच खेलते हुए पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी का न्योता मिला। टॉस के लिए हरमनप्रीत कौर ने झूलन गोस्वामी को फील्ड पर लेकर आई और झूलन ने ही कॉल की। इसके बाद बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 29 रन बनाकर भारतीय टीम के चार टॉप प्लेयर्स पवेलियन में लौट गए। भारतीय टीम ने लार्ड्स पर नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 45.4 ओवर में ढेर हो गई। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए 106 गेंद में सर्वाधिक 68 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गई जहां फाइटिंग किया जा सकता था। इसमें सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का भी बेहतर सहयोग रहा जिन्होंने 79 गेंद में 50 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ पूजा वस्त्रकार (22) ही दोहरे अंक में पहुंच पाई।
Records galore 🔝
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 24, 2022
A legacy to be proud of 👍
Thank you @JhulanG10 👏 👏#TeamIndia pic.twitter.com/Ib4knV2eyn
170 रनों का टारगेट काफी आसान और एक ईजी रन चेज लग रहा था लेकिन इसको रेणुका सिंह के चौके ने मुश्किल बना डाला। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेजबान टीम ने भी नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए जिससे एक समय उसका कुल स्कोर 53 रन पर 6 विकेट हो गया। रेणुका सिंह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को लो स्कोरिंग मुकाबले में हरा दिया. इंग्लैंड के सिर्फ 4 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। झूलन गोस्वामी को अपने आखिरी मैच में 2 विकेट चटकाए।
इस तरह से भारतीय टीम ने 23 साल बाद इंग्लैंड को उसके घर में वनडे सीरीज में मात दी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 1999 में यह उपलब्धि हासिल किया किया था। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए वहीं अपना आखिरी मैच खेल रहीं झूलन और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो- दो सफलताएं अर्जित की. इंग्लैंड की टीम 43.4 ओवर में 153 रन पर ढेर हो गई।

झूलन गोस्वामी ने मैच से पहले कहा, ‘बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ, मेरे परिवार, कोच, कप्तान सभी को धन्यवाद. इस मौके के लिए धन्यवाद, यह विशेष लम्हा है. मैंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ करियर की शुरुआत की और इंग्लैंड के खिलाफ ही खत्म कर रही हूं. सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि हम श्रृंखला में 2-0 से आगे हैं. प्रत्येक लम्हे के साथ काफी इमोशन्स जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 2017 विश्व में हमने वापसी की और कड़ी चुनौती पेश की, किसी ने भी शुरुआत में नहीं सोचा था कि हम फाइनल में जगह बनाएंगे, हमने जिस तरह वह टूर्नामेंट खेला वह कुछ अलग था. वहां से भारतीय महिला क्रिकेट धीरे-धीरे आगे बढ़ा और अब हम शानदार राह पर हैं. हम युवा लड़कियों को खेल खेलने और क्रिकेट में करियर बनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं.’ तीसरे वनडे मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












