
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कांगो में हिंसक प्रदर्शन के दौरान दो भारतीय सैनिकों की मौत हो गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस घटना पर उन्होंने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इन हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में सीमा सुरक्षा बल के दो वीर भारतीय शांति सैनिकों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। वे MONUSCO का हिस्सा थे।
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 26, 2022
इन नृशंस हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। https://t.co/xg2ZBcTFG4
कांगों में इन दिनों हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां यह दोनों बीएसएफ के सैनिक शांति सेना का हिस्सा थे। प्रदर्शनकारियों ने शांति सैनिकों से एरिया छोड़कर जाने के लिए कहा था। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने गोमा में संयुक्त राष्ट्र के एक गोदाम पर हमला किया और लूट लिया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की बिल्डिंग को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद बेनी और बुटेम्बो शहरों को अलर्ट कर दिया गया था।
.@MONUSCO is heartbroken by the death of 3 colleagues killed in action. We salute their courage & sacrifice.
— Khassim Diagne (@k_diagne) July 26, 2022
We are also saddened by the deaths of protesters.
I reiterate the Mission is in the #DRC at the Govt's invitation to help protect civilians & promote stability.
इन्हीं दो स्थानों पर बीएसएफ की दो टुकड़ियां तैनात हैं। कांगो सैनिकों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बीएसएफ के जवानों ने धुएं के गोले दागे लेकिन हिंसक समूह ने तीन जगह से बटालियन की दीवार को तोड़ने में कामयाब रहे। ऐसी खबरें हैं कि सशस्त्र विद्रोही प्रदर्शनकारियों की भीड़ में शामिल हो गए थे।इसके बाद विद्राहियों ने शांति सैनिकों पर दूसरा हमला किया। यह हमला पहले से ज्यादा शक्तिशाली था। मोरक्को और भारतीय सैनिकों ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की इस दौरान विद्रोहियों की हमले में गंभीर रूप से घायल बीएसएफ के दो जवानों की जान चली गई।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















