
देश में कोरोना संक्रमण के बीच अब सरकार ने वैष्णो देवी की यात्रा शुरू करने और मंदिर खोलने का निर्णय लिया है। जिसके लिए प्रशासन ने कई नियम बनाए हैं।
इस नियम के अनुसार 60 साल के अधिक उम्र के व्यक्ति को मंदिर में जाने कि अनुमति नहीं होगी साथ ही बीमारियों से जूझ रहे व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं भी इस महामारी के दौर में मंदिर नहीं जा सकेंगे। इस समय 10 साल से कम उम्र के बच्चों को धार्मिक स्थलों के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही मंदिर में दर्शन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का नियमों का पालन सुनिश्चित हो इसके देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक दिन में 5000 लोगों को ही माता के दर्शन की इजाजत दी है और एक बार में 600 लोग ही मंदिर में जमा होने की अनुमति होगी।
इसके अलावा श्रद्धालु मंदिर परिसर में किसी प्रकार का चढ़ावा नहीं चढ़ा सकेंगे। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को छूना भी वर्जित होगा।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन के यह दिशानिर्देश 30 सितंबर तक लागू रहेंगे।

Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












