
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। दरअसल भारत सरकार अब सेनाओं में भर्ती के लिए नई प्रक्रिया लाने जा रही है। इस प्रक्रिया का नाम ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ है। इस प्रक्रिया के तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा।
वहीं खबरों की मानें तो इस मामले पर तीनों सेनाओं के प्रमुख आज को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और संभावना है कि इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सैन्य सुधार से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना ‘टूर ऑफ डयूटी’ को तीनों सेनाओं में लागू करने की घोषणा की जाएगी।
क्या है टूर ऑफ ड्यूटी योजना:
टूर ऑफ ड्यूटी या अग्निपथ योजना के तहत तीन सेवाओं – थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती की नई प्रणाली में कुछ आमूल-चूल परिवर्तन प्रस्तावित किए गए हैं। जिसके तहत भर्ती किए गए सैनिकों में से 100 प्रतिशत चार साल बाद सेवा से मुक्त किए जाएंगे और फिर 25 प्रतिशत को पूर्ण सेवा के लिए पुनः सूचीबद्ध किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले भी एक प्रस्ताव लाया गया था उसके तहत तीन साल की सेवा के बाद कुछ प्रतिशत सैनिकों को ही सेवा मुक्त करने की बात थी। इसके अलावा पांच साल बाद बचे सैनिकों को सेवा से मुक्त करने की बात कही गई थी। इसके बाद फिर 25 फीसदी सैनिकों की पूर्ण अवधि के लिए वापसी की बात कही गई थी।
ये है नया प्रस्ताव:
अब चार साल की संविदा सेवा समाप्त होने के बाद 100 फीसदी सैनिकों को सेवा मुक्त किया जाएगा। फिर इसके 30 दिनों की अवधि के बाद उनमें से 25 फीसदी को वापस बुला लिया जाएगा और शामिल होने की एक नई तारीख के साथ सैनिकों के रूप में फिर से भर्ती किया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












