DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में भीषण सड़क हादसा, सात की मौत

Uttar Pradesh: 7 dead in major road accident at Siddhartha Nagar
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास देर रात भीषण हादसा हो गया। यह हादसा तब हुआ जब सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सात बारातियों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी बोलेरो का जर्रा-जर्रा उड़ गया। यह घटना रात 1:00 से 1:30 के बीच बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बता दें कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में बरात गई थी। जहाँ से लगभग 1:00 से 1:30 बजे के बीच बराती कार्यक्रम संपन्न होने के बाद घर लौट रहे थे। अभी वह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास पहुंचे ही थे कि पहले से सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में हुई तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की जानकारी जोगिया कोतवाली की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरीके से सभी को बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य की भी कुछ देर बाद मौत हो गई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News