
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज से यानी 1 मई से टोल टैक्स की शुरुआत हो गई है। लेकिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तरह ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भी टोल टैक्स में 25 प्रतिशत छूट रहेगी। अब लखनऊ से गाजीपुर तक दो मुख्य टोल प्लाजा सहित कुल 13 टोल प्लाजा होंगे। और एक्सप्रेसवे पर बीच के एंट्री/एग्जिट प्वाइंट पर 11 छोटे टोल प्लाजा होंगे।
बता दें की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से गाजीपुर तक अलग-अलग गाड़ियों के लिए साल 2022-23 के लिए टोल दरें (25 प्रतिशत की छूट के साथ) निर्धारित की गयी हैं।

चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के संचालन, टोल कलेक्शन के लिए चयनित एजेंसी को मंत्री परिषद की ओर से अप्रूवल मिल चुका है। उन्होंने बताया कि टोल प्लाज पर अलग-अलग जगहों पर आवश्यक कर्मियों सहित 6 एंबुलेंस और 12 पेट्रोलिंग वाहन भी होंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार टोल वसूली से राजस्व मिलने के साथ-साथ वाहनों एवं यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी।
एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों से वसूला जाने वाला टोल टैक्स:
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए 675 रुपये
हल्के व्यवसायिक वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बसों के लिए 1065 रुपये
बस या ट्रक के लिए 2145 रुपये
7 या अधिक पहिये वाले वाहनों के लिए 4185 रुपये
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ी जानकारी:
बता दें की 341 किलोमीटर लंबा यह प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है, जो लखनऊ के चांदसराय से शुरू होकर गाजीपुर के हैदरिया गांव में खत्म होता है। इसकी बुनियाद जुलाई 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद राष्ट्रीय दिल्ली और लखनऊ से पूर्वी उत्तर प्रदेश सीधे जुड़ जाएगा, जिससे पूर्वांचल के लोगों के साथ-साथ बिहार के लोगों को भी सफर करने में काफी सुविधा होगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 9 जिलों लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर को जोड़ेगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












