DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

India Unlock 3.0 : School, colleges and Metros to remain shuts, Gym and Cinema likely to open…

अनलॉक 3.0 में प्रतिबंधों के साथ खुल सकता है सिनेमा घर और जिम खाना

देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मार्च महीने में पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था, जो जून तक चली।
वहीं 30 जून को अनलॉक 1 के तहत कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन में काफी एतिहात दिए गई थे साथ ही आर्थिक प्रतिबंधों को भी खोला गया था। उसके बाद एक जुलाई से अनलॉक-2 शुरू हुआ,जो 31 जुलाई को खत्म होने जा रहा है।
वहीं केंद्र सरकार अनलॉक-3 को लेकर विचार विमर्श कर रही है। माना जा रहा है कि इस बार स्कूल-कॉलेज और मेट्रो को खोलने पर विचार किया जा रहा है लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मामले बढ़े हैं,उसको लेकर सरकार भी चिंतित है। इसलिए फिलहाल स्कूल-कॉलेज पर लगा प्रतिबंध जारी रह सकता है।
लेकिन दूसरी ओर अनलॉक-3 में सोशल डिस्टन्सिंग के साथ सिनेमा हॉल खोला जा सकता है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें एक अगस्त से सिनेमा हॉल और जिम खोलने की बात कही गई है। इससे पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय और सिनेमा हॉल मालिकों के बीच कई दौर की बैठक हुई थी, जिसके बाद सिनेमा हॉल मालिक, 50 फीसदी दर्शकों के साथ थियेटर शुरू करने को तैयार हो गए हैं। हालांकि मंत्रालय फिलहाल चाहता है कि शुरुआत में 25 फीसदी सीट के साथ सिनेमा हॉल खोले जाएं और नियमों का सख्ती से पालन हो।
वहीं कई राज्यों में अनलॉक 3 में कुछ और ढील दी जा सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News