ड्रग्स केस में पकड़े शाहरुख खान के बेटे आर्यन को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोचा भी नहीं होगा कि यह दिन देखना पड़ेगा। ड्रग्स केस में पकड़े गए आर्यन खान को जमानत देने के लिए शाहरुख अपने वकीलों के साथ सोमवार को पूरे दिन पसीना बहाते रहे। आखिरकार उन्हें सफलता नहीं मिली। बता दें कि तमाम जतन के बाद भी मुंबई में क्रूज पर रेव पार्टी में पकड़े गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित तीन लोगों को सोमवार को कोर्ट में जमानत नहीं मिल पाई है। आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा दिया गया है। 7 अक्टूबर को तीनों की फिर से पेशी होगी। एनसीबी को कोर्ट से अभी आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की ही रिमांड मिली है। एनसीबी की कोशिश है कि बाकी 5 गिरफ्तार आरोपियों की भी रिमांड ले सके। आर्यन खान को एनसीबी की हिरासत में भेजे जाने से पहले उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने काफी देर तक अपना पक्ष रखा। वहीं अरबाज मर्चेंट की तरफ से वकील तारिक सईद और मुनमुन धमेचा की तरफ से वकील अली कासिफ खान ने पक्ष रखा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












