नहीं रहें बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार

लंबे समय से बीमार रहने के बाद आज बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग का निधन मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हो गया।
98 वर्षीय दिलीप कुमार 29 जून को सांस लेने की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन कुछ परेशानियों के बारे में आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां आज सुबह 7:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
11 दिसंबर 1922 को जन्में दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उन्हें हिंदी सिनेमा में The First Khan के नाम से जाना जाता है। हिंदी सिनेमा में मेथड एक्टिंग का क्रेडिट उन्हें ही जाता है।
दिलीप कुमार ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी, इसे बॉम्बे टॉकीज ने प्रोड्यूस किया था। दिलीप कुमार ने करीब पांच दशक के एक्टिंग करियर में 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
जिनमें कुछ फिल्में : अंदाज (1949), आन (1952), दाग (1952), देवदास (1955), आजाद (1955), Mughal-e-Azam (1960), Gunga Jamuna (1961), Ram Aur Shyam (1967) , शक्ति (1982), मशाल (1984), करमा (1986), सौदागर (1991) दिलीप कुमार की आखिरी फिल्म किला (Qila) थी जो 1998 में रिलीज हुई थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












