
मुंबई के फोर्ट इलाके में आज सुबह सुबह बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने की घटना सामने आई है।
मिली जानकारी के मअनुसार इस दौरान 40 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं कम से कम अभी लगभग 6 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पांच मंजिला इमारत दक्षिण मुंबई स्थित फोर्ट इलाके में था।
इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















