
दिनांक- 13 जून 2021
🌺 आज का राशिफल 🌺
मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन से बचें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
वृष: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। भाई-बहन का प्यार मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
मिथुन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। नए संबंध बनेंगे।
कर्क: भावुकता में नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं, ताकि पारिवारिक सुख, सहयोग प्राप्त होता रहे। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।
सिंह: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन मन अशांत रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें।
कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
तुला: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
वृश्चिक: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। नए संबंध बनेंगे।
धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे व्यावसायिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मकर: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ: सामाजिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















