
बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर के एचडीएफसी बैंक की ब्रांच से बदमाशों ने 1.19 करोड़ रुपये लूट लिए है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार पांच बदमाशों ने इसे अंजाम दिया है और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी असलहे लहराते हुए फरार हो गए।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद शहर में पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर के एचडीएफसी बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही बदमाश ब्रांच में घुस गए। उन्होंने हथियारों के दम पर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया और इस वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज वारदात के बाद एचडीएफसी बैंक की ब्रांच के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का हुलिया पता लगा लिया है और उसके आधार पर जांच भी शुरू कर दी गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















