
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में माल एवं सेवाकर यानी जीएसटी परिषद की 43वीं बैठक का आयोजन शुक्रवार शाम वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। इस परिषद में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस बैठक में कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी दर में कोई बदलाव नहीं किया गया। साथ हीं विदेशों से आयात होने वाली कोविड-19 से जुड़ी मुफ्त सामग्री पर आई-जीएसटी हटाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही छोटे जीएसटी करदाताओं के लिए देरी से जीएसटी रिटर्न फाइल करने पर विलंब शुल्क घटाने की रियायत योजना की घोषणा की गई है। इसके अलावा ब्लैक फंगस की मेडिसिन एंफोटोरेशिन बी के इंपोर्ट पर छूट भी 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है और इसके दवा पर 5 फीसदी की दर पर लगने वाले जीएसटी को भी हटा दिया गया है।
इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि राज्यों की जीएसटी राजस्व की क्षतिपूर्ति के लिए केंद्र सरकार पिछले साल की तरह ही इस साल भी कर्ज उठाएगी और उसे राज्यों को जारी करेगी। इस साल यह राशि 1.58 लाख करोड़ रुपये होगी।

https://platform.twitter.com/widgets.jsFinance Minister Smt. @nsitharaman chairing the 43rd GST Council meeting via video conferencing in New Delhi today. MOS Shri. @ianuragthakur, Finance Ministers of States & UTs and Senior officers from Union Government & States are also present in the meeting. pic.twitter.com/Koi0uhx5Tn
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) May 28, 2021
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















