IPL चेयरमैन बृजेश पटेल ने दिए संकेत, सितंबर-अक्टूबर में हो सकता है टूर्नामेंट
इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा कि बीसीसीआई ने आईपीएल को सितंबर-अक्टूबर महीने में कराने पर विचार कर रही है। लेकिन यह एशिया कप और टी20 विश्व कप के स्थगित होने पर निर्भर करता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आईपीएल विदेश में भी आयोजित किया जा सकता है क्योंकि सरकार के नई निर्देशों के अनुसार स्टेडियम को पूरी तरह से खाली रखना होगा और खाली स्टेडियम में आईपील देश मे हो या विदेश में यह बिल्कुल भी मायने नहीं रखता।
एशिया कप सितंबर में और टी20 विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में होना है। लेकिन दोनों टूर्नामेंट के भविस्य पर फैसला अभी तक नहीं हुआ है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप पर फैसला अगले महीने करेगा। भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई के पास आईपीएल को विदेश में कराने का विकल्प भी खुला है।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और श्रीलंका ने पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग की मेजबानी में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। पटेल ने कहा कि भारत में इसके कराने को निश्चित रूप से तरजीह दी जाएगी लेकिन काफी कुछ उस समय के हालात पर निर्भर करेगा। श्रीलंका ने इसकी मेजबानी की पेशकश की है और यूएई ने भी, हम देखेंगे कि हम कहां खेल सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












