देहरादून को पूर्ण बंद कर करवाया जाएगा सेनेटाइजेशन
उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए राज्य में कोरोना स्थितियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शनिवार व रविवार दो दिन देहरादून में पूर्ण बंद कर सेनेटाइजेशन करवाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा यह निर्देश दिए है कि कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मण्डी को बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था कर ली जाए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












