DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Unlock 1.0 : Petrol and Diesel prices hiked – लॉक डाउन खत्म होने के साथ ही बढ़े पेट्रोल डीज़ल के दाम

Petrol and Diesel prices hiked

आज से अनलॉक का पहला चरण शुरू हो गया है। इस बीच पेट्रोल- डीजल की कीमत कई राज्यों में बढ़ गई है। महाराष्ट्र में पेट्रोल- डीजल की कीमत में आज से 2 रुपए प्रति लीटर की बृद्धि की गई है। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 76.31 रुपए से बढ़कर 78.31 रुपए हो गई। वहीं, डीजल 66.21 रुपए से बढ़कर 68.21 रुपए हो गया है।

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1 जून से पेट्रोल और डीजल पर सेस में बृद्धि की गई है, जिससे मुंबई समेत पूरे राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। महाराष्ट्र में पेट्रोल पर 26 फीसदी और डीजल पर 24 फीसदी वैट है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी आज से पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। यहां भी दोनों राज्यों की सरकारों ने वैट बढ़ाया है, जिससे पेट्रोलियम पदार्थ महंगे हो गए हैं।

बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर भी हुए महंगे…

साथ ही बिना सब्सिडीज वाले 14 कीलो ग्रा. इंडेन गैस सिलेंडर के भी बढ़े दाम । आज से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस ₹593 (11.50 की बृद्धि के साथ), कोलकाता में ₹616 (31.50 की बृद्धि के साथ), मुंबई में 590.50 (11.50 की बृद्धि के साथ) एवं चेन्नई में (11.50 की बृद्धि के साथ) ₹605 में मिलेंगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News