गंगा दशहरा के अवसर पर उत्तरप्रदेश में कई घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई गई धज्जियां !
आज गंगा दशहरा है। इस अवसर पर लोग गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान करते हैं।और इस दिन गंगा के घाटों पर बहुत ही ज्यादा भीड़ होती है लेकिन कोविड19 के कारण सरकार ने सभी धार्मिक आयोजनो पर रोक लगा रखा है। हालांकि अनलॉक 1 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 जून से धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है।
लेकिन इसके बावजूद आज गंगा दशहरा के अवसर पर प्रयागराज में संगमघाट पर भक्तों की भीड़ जुटी है जो कि लोकडाउन का सीधे सीधे उलंघन है। लोग सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और अपने साथ साथ आसपास के लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं।
इस गंगा दशहरा के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने संगमघाट पर पवित्र स्नान किया ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












