DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: खेल भवन में बिहार राज्यस्तरीय कैडेट एवं यूथ भारोत्तोलन चयन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Jehanabad News: खेल भवन में बिहार राज्यस्तरीय कैडेट एवं यूथ भारोत्तोलन चयन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
InShot_20261122_195423296

बिहार के 256 बालक एवं बालिका खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा बिहार टीम का चयन

जहानाबाद। बिहार भारोत्तोलक संघ के तत्वावधान में बिहार राज्यस्तरीय कैडेट एवं यूथ बालक-बालिका भारोत्तोलन चयन प्रतियोगिता का आयोजन 22 एवं 23 नवंबर 2026 को जहानाबाद स्थित खेल भवन में किया जा रहा है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन आज बिहार भारोत्तोलक संघ के चेयरमैन अरुण कुमार केसरी, संघ के पूर्व सचिव उपेंद्र कुमार एवं वर्तमान सचिव गिरिजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

Digital Women Trust

प्रतियोगिता के पहले दिन कैडेट बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच देर शाम तक रोमांचक मुकाबले जारी रहे। बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, शक्ति एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बिहार भारोत्तोलक संघ के चेयरमैन अरुण कुमार केसरी ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय कैडेट एवं यूथ भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिहार की मजबूत टीम की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय कैडेट एवं यूथ भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में 27 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस राज्यस्तरीय चयन प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

वहीं, प्रतियोगिता के संयोजक एवं बिहार भारोत्तोलक संघ के सचिव गिरिजेश कुमार ने बताया कि इस राज्यस्तरीय चयन प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ बिहार एकलव्य एवं खेलो इंडिया सेंटर से लगभग 256 बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और प्रदर्शन काफी सराहनीय है। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उद्घाटन समारोह में जहानाबाद जिला भारोत्तोलन संघ की अध्यक्षा डॉ. शिप्रा सोनी, अभय सुंदर, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, प्रेम बाबू माथुर, अरविंद कुमार, राजा कुमार, आफताब आलम, अंशु कुमार, गोपाल खत्री सहित खेल जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। खेल भवन, जहानाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से बिहार के उभरते भारोत्तोलकों को अपनी प्रतिभा साबित करने और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Jehanabad News: Grand inauguration of the Bihar state-level cadet and youth weightlifting selection competition at Khel Bhawan

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़