DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पुलिस पर हमला करने के मामले में नौ नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Jehanabad News: पुलिस पर हमला करने के मामले में नौ नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर हुई कार्रवाई
InShot_20261121_180212767

जहानाबाद। पुलिस पर हमला करने के मामले में जहानाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व एवं निर्देश पर की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस पर हमला करने वाले आरोपितों के खिलाफ सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टेहटा थाना कांड संख्या-948/26, दिनांक 20 नवंबर 2026 के तहत पुलिस पर हमला करने के मामले में नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। इसी क्रम में पुलिस ने सभी नौ प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Digital Women Trust

गिरफ्तार अभियुक्तों में टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव निवासी सुरेश चौधरी, पिता राजेन्द्र चौधरी, सन्नी चौधरी, पिता स्व. महेन्द्र चौधरी, अवधेश चौधरी, पिता स्व. सिद्धेश्वर चौधरी तथा लक्ष्मण कुमार, पिता अशोक चौधरी शामिल हैं। वहीं पश्चिमी सरेन गांव के सूरज कुमार चौधरी, पिता अरविन्द चौधरी और अशोक चौधरी, पिता चनारिक चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा घोषी थाना क्षेत्र के बेलाई गांव निवासी उमेश चौधरी, पिता स्व. लालदेव चौधरी, गया जिले के बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत पाई बिगहा गांव निवासी चन्द्रदेश चौधरी, पिता कृष्णा चौधरी तथा अरवल जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी बजरंगी कुमार, पिता लक्ष्मण चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, सभी नौ गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jehanabad News: Nine named accused arrested in connection with an attack on the police; action taken under the instructions of SP Kota Kiran Kumar.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़