DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar Assembly Elections Results: NDA partners meeting today

Bihar Assembly Elections Results: NDA partners meeting today

बिहार में सरकार गठन के लिए एनडीए की अहम बैठक आज

Bihar Assembly Elections Results: NDA partners meeting today
Bihar Assembly Elections Results: NDA partners meeting today

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं । वहीं आज राज्य में नए सरकार के गठन के लिए एनडीए के नेताओं की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर के साथ-साथ कई नए अन्य पद पर भी बदलाव आने की संभावनाएं हैं वहीं क्यास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस बार उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सुशील कुमार मोदी की जगह कामेश्वर प्रसाद बैठ सकते हैं।

बता दें कि इस बार चुनाव में एनडीए के साथ सहभागी पार्टी जदयू का कोई खास प्रदर्शन नहीं नजर आया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश भी चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार नीतीश कुमार कल गुरुवार को सामने आए और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर उन्होंने किसी तरह का दावा पेश नहीं किया है। वहीं आज की होने वाली इस बैठक में एनडीए के सभी दल मिलकर मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा करेंगे साथ ही आज भाजपा, जदयू, हम औऱ वीआईपी के नेता आगे की प्रक्रिया को भी अहम बात चीत होगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News