DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jehanabad News: श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
InShot_20261111_213459632

संगम घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, 125वीं स्मारिका का किया गया विमोचन

जहानाबाद। यम द्वितीया के पावन अवसर पर बुधवार को जिलेभर में कायस्थ समाज की ओर से श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर शहर के संगम घाट स्थित ठाकुरबाड़ी श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्री चित्रगुप्त सेवा संघ, जहानाबाद के तत्वावधान में भव्य पूजा समारोह का आयोजन किया गया। पूजा में जिलेभर से बड़ी संख्या में चित्रांश बंधुओं ने शामिल होकर आदिदेव श्री चित्रगुप्त महाराज के समक्ष मत्था टेका और परिवार की सुख-समृद्धि, ज्ञान एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Digital Women Trust

पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कलम, दवात, कॉपी और पुस्तकों की पूजा की। मान्यता है कि भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। इसी कारण कायस्थ समाज के लोग यम द्वितीया के दिन उनकी आराधना करते हैं और कलम-दवात की पूजा को विशेष महत्व देते हैं।

मंदिर परिसर में संध्या के समय भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान पर अपने विचार रखे। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी सहयोग और एकता बनाए रखते हुए सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के द्वारा 125वीं स्मारिका का विमोचन किया गया। मौके पर संघ के संरक्षक बृजनंदन प्रसाद, वरिष्ठ सदस्य अशोक कुमार, रंजीत कुमार एवं सुरेश प्रसाद, अध्यक्ष सुबोध कुमार अम्बर, उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, महासचिव राकेश रौशन, कोषाध्यक्ष रितेश सिन्हा, अंकेक्षक संजीव सिन्हा, अंजनी सिन्हा, सूर्यभूषण प्रसाद, रमेश कुमार सिन्हा, दिलीप सिन्हा, राज कुमार सिन्हा, बिंदुभूषण प्रसाद, नरेंद्र सिन्हा, रामबिंदु प्रसाद, अजीत कुमार, रमेश प्रसाद, ऋषि राज, गप्पू सिन्हा, किशन रंजन, निशांत सिन्हा, ओमप्रकाश सिन्हा, आलोक कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और भाईचारे की झलक देखने को मिली।

Jehanabad News: Shri Chitragupta Puja concludes with devotion and joy; crowds of devotees gather at the temple.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़