DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: UGC और SC/ST एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज की पदयात्रा, हजारों लोग हुए शामिल

Jehanabad News: UGC और SC/ST एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज की पदयात्रा, हजारों लोग हुए शामिल
InShot_20261006_193854072

मसौढ़ी से जहानाबाद तक निकली पदयात्रा, मांगों के समर्थन में की गई नारेबाजी

जहानाबाद । UGC और SC/ST एक्ट से जुड़े मुद्दों के विरोध में मंगलवार को स्वर्ण समाज के लोगों ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा मसौढ़ी स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से शुरू होकर जहानाबाद की ओर निकली। आयोजकों के अनुसार, इसमें हजारों की संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

Digital Women Trust

पदयात्रा के दौरान शामिल लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि UGC से जुड़े प्रावधानों और SC/ST एक्ट को लेकर स्वर्ण समाज में कई तरह की चिंताएं हैं, जिन्हें सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पदयात्रा आयोजित की गई।

पदयात्रा में करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमित उज्जैन, युवा नेता पुरुषोत्तम राज, भाजपा महिला मोर्चा की नेता आशा किरण, अजीत पांडेय समेत कई नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

आयोजकों ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य अपनी मांगों और समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाना है। इस दौरान लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। अब इस पदयात्रा के बाद सरकार और प्रशासन की ओर से इन मांगों को लेकर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Jehanabad News: ‘Upper-caste’ community holds a foot march against the UGC and the SC/ST Act; thousands participate.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़