DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर स्कूल पहुंचा वन विभाग, चित्रों के जरिए बच्चों ने दिखाई प्रकृति के प्रति संवेदना

Jehanabad News: वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर स्कूल पहुंचा वन विभाग, चित्रों के जरिए बच्चों ने दिखाई प्रकृति के प्रति संवेदना
InShot_20261005_203214492

जहानाबाद। वन्यजीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को राजकीय मध्य विद्यालय, होरिलगंज में वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई।

गया वन प्रमंडल के अंतर्गत जहानाबाद वन क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्र पदाधिकारी रितु परना, वनपाल आदर्श कुमार तथा वनरक्षी मुकेश कुमार, शशि कुमार और अनिल कुमार मौजूद रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वन्यजीव, पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण से संबंधित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी भावनाओं को कागज पर उकेरा।

Digital Women Trust

इस दौरान वन विभाग के पदाधिकारियों ने बच्चों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता तथा वन एवं वन्यजीवों के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने और उनके संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने वन और वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी रुचि और जागरूकता भी प्रदर्शित की।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी वर्गों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को वन्यजीवों के व्यवहार, संरक्षण, सुरक्षित रेस्क्यू तथा मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया गया कि वन्यजीवों और प्रकृति को समझना ही उनके संरक्षण की पहली सीढ़ी है। विद्यार्थियों में पर्यावरण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता विकसित कर भविष्य में संरक्षण की मजबूत नींव तैयार की जा सकती है।

Jehanabad News: Forest Department visits school with a message of wildlife conservation; children express empathy towards nature through drawings.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़