DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह

Jehanabad News:दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह
IMG-20260920-WA0047

जहानाबाद। नव निर्माण संस्थान, एरोड्रम प्रतिभा नगर, जहानाबाद के तत्वावधान में रविवार को लड़कों के लिए 500 मीटर तथा लड़कियों के लिए 300 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव संजय शर्मा ने कहा कि जीवन एक बहुआयामी प्रतियोगिता है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सफलता की ओर आगे बढ़ना चाहिए। जिला कला एवं सांस्कृतिक मंच के सचिव ब्रजेश मिश्र ने कहा कि जीवन संघर्ष का नाम है। सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है।

Digital Women Trust

संस्था के कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार अजान्स ने प्रतिभागियों को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए अपने परिवार, गांव, शहर, राज्य, देश और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपसी सद्भाव और शांति बनाए रखने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

संस्था के सक्रिय सदस्य राम विनोद शर्मा ने लोगों से समाज और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।

प्रतियोगिता के समापन पर पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार, केशरी नंदन और मारुति नंदन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्था के सचिव संजय शर्मा ने बताया कि महिलाओं के लिए भी शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इसके लिए संस्था की ओर से गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़