DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News : बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय में चोरी, खिड़की-दरवाजा तोड़कर सामान ले गए चोर

Jehanabad News : बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय में चोरी, खिड़की-दरवाजा तोड़कर सामान ले गए चोर
InShot_20260820_074441196

जहानाबाद। बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जहानाबाद स्थित कार्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने खिड़की और दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर कार्यालय से तीन सीलिंग पंखे, दो स्टैंड पंखे, बिगुल, ड्रम, दीप स्टैंड समेत कई अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने कार्यालय में लगी विद्युत वायरिंग के तार भी काट दिए। इसके अलावा कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण कागजातों को भी इधर-उधर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व भी चोरों ने कार्यालय की खिड़की का रॉड निकालकर चोरी का प्रयास किया था। इसके बावजूद चोरों ने दोबारा कार्यालय को निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय में लगातार चोरी के प्रयास और अब चोरी की घटना से स्थानीय लोगों तथा स्काउट-गाइड से जुड़े सदस्यों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Jehanabad News: Theft at the Bihar State Bharat Scouts and Guides office; thieves broke in through windows and doors and made off with items.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़