DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हुलासगंज में ऑटो-ई-रिक्शा की टक्कर में मछली विक्रेता की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Jehanabad News: हुलासगंज में ऑटो-ई-रिक्शा की टक्कर में मछली विक्रेता की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
InShot_20260817_180144859

जहानाबाद: हुलासगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात ऑटो और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक मछली विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान सोमवार की अहले सुबह सदर अस्पताल, जहानाबाद में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बौरी मलहचक निवासी ब्रजनन्दन केवट के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि ब्रजनन्दन केवट रविवार को रोजाना की तरह मछली बेचने के लिए घर से निकले थे। देर रात मछली बेचकर घर लौटने के दौरान हुलासगंज बाजार से पहले ऑटो और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ब्रजनन्दन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया। परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। हालांकि, सोमवार की अहले सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के नाती विश्वकर्मा कुमार ने बताया कि उनके नाना रोजाना की तरह मछली बेचकर देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान हुलासगंज बाजार से पहले हादसा हो गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकराए थे। हादसे में ब्रजनन्दन गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Jehanabad News: Fish vendor dies after collision between auto-rickshaw and e-rickshaw in Hulasganj; succumbs during treatment.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़