DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की विशेष काउंसिलिंग 1 और 2 जुलाई को, छूटे अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर

Jehanabad News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की विशेष काउंसिलिंग 1 और 2 जुलाई को, छूटे अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर
IMG_20260701_082046

जहानाबाद। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) अंतर्गत चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के चयन को लेकर विशेष काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के पत्रांक 2215 दिनांक 27 अप्रैल 2026 तथा जिला नियोजन समिति, जहानाबाद के निर्णय के आलोक में यह व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रात्रि प्रहरी, मुख्य रसोइया एवं सहायक रसोइया पदों के लिए 17 जून से 20 जून 2026 तक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), जहानाबाद में काउंसिलिंग आयोजित की गई थी। ऐसे अभ्यर्थी, जो किसी अति विशेष परिस्थिति अथवा गंभीर कारणवश निर्धारित तिथियों में काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो सके थे, उन्हें एक और अवसर प्रदान किया गया है।

Digital Women Trust

वे आवश्यक साक्ष्यों सहित 1 जुलाई एवं 2 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक डीआरसीसी, जहानाबाद में उपस्थित होकर काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण-पत्र, दो अद्यतन पासपोर्ट आकार के फोटो तथा प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा निर्गत शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा। शपथ-पत्र में यह उल्लेख होना आवश्यक है कि अभ्यर्थी के विरुद्ध किसी प्रकार का कानूनी अथवा न्यायिक मामला लंबित नहीं है और न ही उसके विरुद्ध कोई दोषारोपण किया गया है।सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ-साथ स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति की दो-दो प्रतियां फोल्डर फाइल में जमा करनी होंगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट, जिला कार्यालय, प्रखंड कार्यालयों तथा संबंधित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के सूचना पट्ट पर उपलब्ध कराई गई है।

Jehanabad News: Special counseling for Class IV staff at Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya on July 1 and 2; candidates who missed the earlier session will get an opportunity.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़