DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जहानाबाद व मखदुमपुर में फूंका प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री का पुतला

Jehanabad News: महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जहानाबाद व मखदुमपुर में फूंका प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री का पुतला
IMG-20260630-WA0074

जहानाबाद। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक की घटनाओं तथा स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जहानाबाद प्रखंड, नगर प्रखंड एवं मखदुमपुर प्रखंड मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जहानाबाद प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकालते हुए कारगिल चौक पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया। वहीं मखदुमपुर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष फ़ज़ल शाहजहां के नेतृत्व में मखदुमपुर बाजार से जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कंसारा मोड़ पर समाप्त हुआ, जहां पुतला दहन किया गया।

Digital Women Trust

मखदुमपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी सह प्रांतीय नेता अशोक कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 के चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी समाप्त करने का वादा किया था तथा प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज महंगाई लगातार बढ़ रही है और युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं और छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाल के वर्षों में कई राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। पार्टी छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय, नगर अध्यक्ष सरवर सलीम एवं फ़ज़ल शाहजहां ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा अंचल कार्यालयों में बिना पैसे के जमाबंदी नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में भी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर अंचल कार्यालयों पर भी धरना-प्रदर्शन करेगी।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, प्रवक्ता प्रो. भूषण कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता शाहजहां खां, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, प्रेम कुमार, मो. इजहार, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, पूर्व सचिव मिथिलेश पांडेय, रामनिवास राय, हरिशंकर, कमलेश कुशवाहा, चन्द्रिका प्रसाद मंडल, गौरीशंकर यादव, मो. शफी आलम, मो. शाहिद, ओशामा जहीर, मनीष साव, चंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jehanabad News: Congress protests against inflation, unemployment, and paper leaks; effigies of the Prime Minister and Education Minister burned in Jehanabad and Makhdumpur.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़