जहानाबाद सॉफ्ट टेनिस एडहॉक कमेटी के तत्वावधान में जिले के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहरी परिसर में जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों के लिए एक दिवसीय सॉफ्ट टेनिस ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल का उद्देश्य आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन करना था। गौरतलब है कि आगामी 4 एवं 5 जुलाई 2026 को आरा क्लब, भोजपुर (बिहार) में 11वीं बिहार स्टेट जूनियर एवं सीनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी एकल, युगल, मिश्रित युगल तथा टीम स्पर्धाओं में पुरुष एवं महिला वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए। जिले के जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपने कौशल और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के बाद जिन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, उनमें आयुष कुमार, राज मल्होत्रा, रोहन कुमार एवं संजीव कुमार शामिल हैं। जहानाबाद सॉफ्ट टेनिस एडहॉक कमेटी के चेयरमैन अभिषेक राज एवं रोहन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
Jehanabad News: Jehanabad team selected for the state-level soft tennis championship; four players get the opportunity.


















