DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जहानाबाद को मिली नए पुलिस कप्तान, कोटा किरण कुमार ने संभाला पदभार

Jehanabad News: जहानाबाद को मिली नई पुलिस कप्तान, कोटा किरण कुमार ने संभाला पदभार
InShot_20260620_174532791

जहानाबाद  जिले की नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोटा किरण कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए अपराधियों, बालू माफियाओं और शराब तस्करों को कड़ी चेतावनी दी है। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और निगरानी लगातार बनी रहेगी, जिससे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। महिला सुरक्षा को लेकर भी एसपी ने विशेष चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों की गंभीरता से मॉनिटरिंग की जाएगी और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील एवं जवाबदेह बनने का निर्देश दिया जाएगा। 

एसपी ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण तभी संभव है जब आम लोग भी पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी कार्यालय के दरवाजे आम नागरिकों के लिए हमेशा खुले रहेंगे और कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या या शिकायत लेकर सीधे उनसे मिल सकता है।
कोटा किरण कुमार ने कहा कि ईमानदार और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन जनता का भरोसा जीतने और सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा।

Digital Women Trust


प्रमुख बिंदु
कोटा किरण कुमार ने जहानाबाद की नई एसपी के रूप में संभाला पदभार।
अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता।
बालू माफिया, शराब तस्करों और अपराधियों को दी सख्त चेतावनी।
महिला सुरक्षा मामलों की होगी विशेष निगरानी।
जनता से सहयोग की अपील, शिकायतों की सीधे सुनवाई का भरोसा।
“जनता के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं” — एसपी कोटा किरण कुमार।

Jehanabad News: Jehanabad gets a new Police Captain; Kota Kiran Kumar takes charge.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़