DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: फुटपाथ दुकानदारों ने डीडीसी से लगाई गुहार, अवैध कब्जा हटाने व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

Jehanabad News: फुटपाथ दुकानदारों ने डीडीसी से लगाई गुहार, अवैध कब्जा हटाने व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
IMG-20260604-WA0116


फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को लेकर डीडीसी से मिले प्रतिनिधि

जहानाबाद नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) एवं फुटपाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा के नेतृत्व में मीट-मुर्गा मार्केट कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार पंडित, राजेंद्र राम, उटा सब्जी मंडी मार्केट कमेटी के सदस्य संतोष राम, सुदर्शन चौधरी तथा मल्हाचक मोड़ मार्केट कमेटी के अवधेश कुमार उर्फ विक्की ने संयुक्त रूप से जहानाबाद की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) डॉ. प्रीति कुमारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी को बताया कि उटा सब्जी मंडी में जिला परिषद की भूमि पर वर्षों से कुछ लोगों द्वारा स्थायी रूप से अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे फुटपाथ दुकानदारों के समक्ष रोजगार की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में दुकानदारों द्वारा लगातार जिला परिषद कार्यालय एवं संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की जाती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि करीब 20 वर्षों से अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण फुटपाथ दुकानदारों का लगातार शोषण हो रहा है। इसके अलावा नाली की समुचित व्यवस्था, पेयजल सुविधा, सार्वजनिक शौचालय तथा ठेकेदारों द्वारा कथित मनमानी वसूली जैसे मुद्दों को भी डीडीसी के समक्ष रखा गया। उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति कुमारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी तथा संबंधित मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीडीसी से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उनका आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही फुटपाथ दुकानदारों की लंबित समस्याओं का समाधान होगा।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Footpath shopkeepers appealed to the DDC, demanding removal of illegal encroachment and provision of basic amenities.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़