DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: गांव में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 455 लीटर विदेशी शराब बरामद; एक महिला गिरफ्तार

Jehanabad News: गांव में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 455 लीटर विदेशी शराब बरामद; एक महिला गिरफ्तार
InShot_20260604_161017465

जहानाबाद। जिले में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को परसबीघा थाना क्षेत्र के घोसी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की 875 से अधिक बोतलों में बंद करीब 455 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो शराब तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने घोसी गांव स्थित एक मकान में छापेमारी की।

सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर बड़े पैमाने पर विदेशी शराब का भंडारण कर उसकी तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान विभिन्न कंपनियों की 875 से अधिक बोतलों में बंद करीब 455 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर विभागीय प्रक्रिया पूरी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य शराब कारोबारी फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Excise department takes major action in the village, seizing 455 liters of foreign liquor; one woman arrested

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़