DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: जिला परिषद् अध्यक्ष पद पर अभिषेक रंजन निर्विरोध निर्वाचित


एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण बिना मतदान के जीत, डीडीसी ने दिलाई शपथ

जहानाबाद में जिला परिषद् अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई, जिसमें अभिषेक रंजन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में 30 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में यह निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार पूरी कराई गई। निर्वाचन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन अभिषेक रंजन द्वारा दाखिल किया गया। नामांकन पत्र की जांच के बाद इसे वैध पाया गया। चूंकि कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं था, इसलिए अभिषेक रंजन को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। निर्वाचन के बाद जिला पदाधिकारी ने अभिषेक रंजन को प्रमाण पत्र प्रदान किया और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही नशामुक्ति की शपथ भी कराई गई।


इस अवसर पर प्रेक्षक सह वरीय उप समाहर्ता अरवल गोविन्दा कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी काको गिरिजेश नन्दन, सहायक प्रशासी पदाधिकारी सुरेन्द्र चौधरी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला परिषद् के विभिन्न क्षेत्रों के सदस्य—सुशीला देवी, अभिषेक रंजन, मिन्तु देवी, अजित मिस्त्री, सुधीर चौधरी, संगिता देवी, रेणु कुमारी, शांति देवी, अजय सिंह, संगीता देवी और कमला कुमारी भी इस प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। जिले में इस निर्विरोध चुनाव को प्रशासनिक पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

Jehanabad News: Abhishek Ranjan elected unopposed as District Council President

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News