शनि, अप्रैल 4, 2026

Jehanabad News: तीसरी बार निर्विरोध प्रखंड जदयू अध्यक्ष बने विनय कुमार विद्यार्थी



(जहानाबाद): काको बाजार स्थित विष्णु मंदिर कमिटी हॉल में प्रखंड जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रखंड चुनाव प्रभारी रंजन कुमार चन्द्रवंशी की अध्यक्षता तथा चुनाव पर्यवेक्षक वीरेन्द्र कुमार के संयोजन में आयोजित की गई।
चुनाव प्रभारी ने बताया कि प्रदेश जदयू चुनाव कार्यालय के निर्देशानुसार से नामांकन प्रक्रिया प्रारं

भ की गई। प्रखंड के क्रियाशील सदस्यों से भरे हॉल में  अध्यक्ष पद के लिए नामांकन स्वीकार किए गए। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ, जिसे विनय कुमार विद्यार्थी ने प्रस्तुत किया।
नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत चुनाव प्रभारी ने श्री विद्यार्थी का नामांकन वैध घोषित किया और उपस्थित सदस्यों के बीच उन्हें प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। उल्लेखनीय है कि इस पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
चुनाव प्रभारी ने प्रखंड जदयू के क्रियाशील सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा धैर्य, अनुशासन और शालीनता के साथ चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
तीसरी बार प्रखंड जदयू अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विनय कुमार विद्यार्थी ने पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना कोई भी पद पूर्ण नहीं होता। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सदैव सम्मान करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने अपने प्रस्तावक रविंद्र कुमार के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही, चुनाव प्रभारी एवं पर्यवेक्षक को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर पार्टी के तकनीकी प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कल्पना कुमारी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव गीता कुमारी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा, सुनील पांडेय, मिथिलेश यादव, दिलचंद पासवान, रविंद्र कुशवाहा, सुनील चौधरी, बृजनंदन यादव सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jehanabad News: Vinay Kumar Vidyarthi became the unopposed block JDU president for the third time.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News