DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: फाइलेरिया दवा खाने के बाद एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, तीन महिलाएं और चार बच्चे अस्पताल में भर्ती।

Jehanabad News: फाइलेरिया दवा खाने के बाद एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, तीन महिलाएं और चार बच्चे अस्पताल में भर्ती।
IMG_20260211_093512

जहानाबाद जिले में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान एक चिंताजनक मामला सामने आया है। परस बीघा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में फाइलेरिया की दवा खाने के बाद एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों में तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, जिले में फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शाहपुर गांव में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एल्बेंडाजोल दवा दी गई थी। दवा खाने के कुछ ही देर बाद परिवार के लोगों को सिर दर्द, चक्कर और बेहोशी जैसी शिकायत होने लगी। बताया जा रहा है कि जब परिवार के मुखिया घर पहुंचे तो परिजनों की हालत खराब देखकर तुरंत दवा खिलाने वाली टीम को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर सभी बीमार लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में दो दिन पहले ही फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को दवा खिलाने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी एल्बेंडाजोल दवा दी जा रही है, ताकि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से लोगों को बचाया जा सके। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है और ग्रामीणों को दवा सेवन को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। इस विषय में सिविल सर्जन का कहना है कि इस प्रकार के लक्षण आ सकते हैं पर घबराने की चिंता करने की कोई बात नहीं है इसके लिए हम लोग एवं सदर अस्पताल के पूरे टीम तैयार है अगर ऐसा कोई भी लक्षण दिखता है तो मरीज को सदर अस्पताल ले आए उसका उपचार किया जाएगा।

Jehanabad News: 7 people of the same family fell ill after taking filariasis medicine, three women and four children admitted to hospital.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़