DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar News: विश्वविख्यात कंवर झील पर बन रही विशेष डॉक्यूमेंट्री, डीडी बिहार पर जल्द होगा प्रसारण

Bihar News: विश्वविख्यात कंवर झील पर बन रही विशेष डॉक्यूमेंट्री, डीडी बिहार पर जल्द होगा प्रसारण
IMG_20260211_091633


बेगूसराय जिले की विश्वविख्यात कंवर, जिसे काबर झील के नाम से भी जाना जाता है, अब दूरदर्शन के विशेष कार्यक्रम में नजर आएगी। कंवर झील की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाने के लिए डीडी बिहार की टीम विशेष डॉक्यूमेंट्री का निर्माण कर रही है। इस सिलसिले में पटना दूरदर्शन की टीम बेगूसराय के लिए रवाना हो चुकी है।
यह डॉक्यूमेंट्री कंवर झील की अनूठी प्राकृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी। विश्व प्रसिद्ध कंवर झील एक प्रमुख पक्षी विहार है, जहां देश-विदेश से आने वाले दुर्लभ और प्रवासी पक्षियों का बसेरा देखने को मिलता है। इस अद्भुत प्राकृतिक स्थल के मनमोहक दृश्यों को आधुनिक कैमरा और ड्रोन की सहायता से रिकॉर्ड किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना में प्रोड्यूसर सह कार्यक्रम अधिशाषी के रूप में अजय कुमार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं कैमरामैन ग्रेड-2 निखिल देव द्वारा डॉक्यूमेंट्री का दृश्यांकन किया जा रहा है। कार्यक्रम का वॉयस ओवर नीलांशु रंजन दे रहे हैं, जबकि आलेख निशा पंकज द्वारा तैयार किया गया है। कार्यक्रम की प्रस्तुति सिरांधा कर रही हैं।
पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन पटना दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख सह सहायक निदेशक डॉ. मनोज प्रभाकर कर रहे हैं। साथ ही इंजीनियरिंग टीम की ओर से डिप्टी डायरेक्टर जनरल (इंजीनियरिंग) एवं कार्यालय प्रमुख ध्रुव कुमार श्रीवास्तव की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग 10, 11 और 12 फरवरी को कंवर झील और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही है। इस दौरान झील से जुड़े स्थानीय जनजीवन, पक्षियों की विविधता, जल स्रोतों की स्थिति और संरक्षण से जुड़े प्रयासों को विस्तार से फिल्माया जा रहा है।
करीब आधे घंटे की यह विशेष डॉक्यूमेंट्री जल्द ही डीडी बिहार पर प्रसारित की जाएगी। यह फिल्म न केवल दर्शकों को कंवर झील की ऐतिहासिक और पर्यावरणीय महत्ता से परिचित कराएगी, बल्कि इसके संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Bihar News: A special documentary is being made on the world-famous Kanwar Lake, it will soon be broadcast on DD Bihar.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़