शनि, अप्रैल 4, 2026

Jehanabad News: नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, करीब 400 मरीजों को मिला विशेषज्ञों का परामर्श व उपचार।

जहानाबाद शहर के राजा बाजार, अरवल रोड स्थित आर्या हेल्थ केयर हॉस्पिटल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया। इस शिविर में दिल्ली के प्रतिष्ठित अस्पतालों से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्रदान की। अस्पताल प्रबंधन की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि अस्पताल में आईवीएफ (IVF) की सुविधा उपलब्ध है। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। डॉ. ए.के. प्रभात (एमबीबीएस, एमडी, पूर्व सीनियर रेजिडेंट, एम्स पटना) ने जनरल फिजिशियन एवं डायबिटीज विशेषज्ञ के रूप में मरीजों का इलाज किया। वहीं डॉ. कुमारी दिव्यमाला (एमबीबीएस, एमआरसीएच, डीएनबी – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, सर गंगा राम हॉस्पिटल, नई दिल्ली) ने महिलाओं से संबंधित बीमारियों, हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, बांझपन तथा लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से जुड़े मामलों पर परामर्श दिया।
हड्डी एवं जोड़ से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीजों का इलाज डॉ. अश्विनी कुमार पंकज (एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी ऑर्थोपेडिक, एफएएमएस, आर्थ्रोस्कोपी एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन) द्वारा किया गया। इसके अलावा डॉ. तनु शर्मा (एमबीबीएस, एमएस – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया। सामान्य सर्जरी से संबंधित बीमारियों के लिए डॉ. अभिषेक (एमबीबीएस, एमएस – जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन) ने मरीजों को परामर्श दिया, जबकि डॉ. वंदना कुमारी (एमबीबीएस, एमएस – नेत्र रोग विशेषज्ञ, पीएमसीएच पटना) ने आंखों से संबंधित रोगों की जांच एवं उपचार किया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि शिविर में नस एवं हड्डी रोग, नेत्र रोग, सामान्य बीमारी, सर्जरी, बांझपन, स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित कई बीमारियों की जांच एवं इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का संचालन एवं संपूर्ण प्रबंधन अस्पताल के मैनेजर राजीव पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में करीब 400 मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य भविष्य में हर महीने एक दिन नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करना है, जिसके लिए एक विशेष टीम का गठन कर तिथि तय की जाएगी और आम लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। राजीव पाठक ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जहानाबाद शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग गुणवत्तापूर्ण इलाज का लाभ उठा सकें।

Jehanabad News: Free medical camp organized, about 400 patients got consultation and treatment from experts.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News