शनि, अप्रैल 4, 2026

Jehanabad News: ‘बचपन प्ले स्कूल’ एवं ‘फ्लाइंग कलर्स एकेडमी’ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

जहानाबाद शहर के टाउन हॉल में बचपन प्ले स्कूल एवं फ्लाइंग कलर्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों, अभिभावकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम का मुख्य विषय “जहां शिक्षा और उत्सव का संगम” रखा गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की कला, संस्कृति और शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जहानाबाद डीसी डॉ प्रीति ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित घोसी विधायक ऋतुराज ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य प्रारंभिक शिक्षा से ही मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, संगीत, नाटक और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विद्यालय की उपलब्धियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के समग्र विकास के लिए रचनात्मक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं। इसी उद्देश्य से विद्यालय ऐसे आयोजनों का नियमित रूप से आयोजन करता है, ताकि बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथियों एवं शिक्षाविदों ने भाग लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। वार्षिकोत्सव को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Jehanabad News: Annual function of ‘Bachpan Play School’ and ‘Flying Colors Academy’ concluded with great pomp

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News