DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बंदूक की नोक पर दिव्यांग महिला व तीन बच्चों को बनाया बंधक, जहानाबाद में 7 लाख की डकैती

Jehanabad News: बंदूक की नोक पर दिव्यांग महिला व तीन बच्चों को बनाया बंधक, जहानाबाद में 7 लाख की डकैती
IMG_20260207_152412

जहानाबाद जिले के टेहटा बाजार स्थित काली स्थान के समीप शुक्रवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक दिव्यांग महिला और उसके तीन बच्चों को बंधक बनाकर करीब 7 लाख रुपये मूल्य की नकदी और जेवरात की डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पीड़ित आशुतोष राज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1 बजे घर के पीछे से लगभग पांच हथियारबंद अपराधी उनके घर में घुस आए। सभी अपराधियों के हाथ में देसी कट्टा था। अपराधियों ने हथियार के बल पर दिव्यांग महिला और बच्चों सहित पूरे परिवार को एक कमरे में बंधक बना लिया और धमकी दी कि अगर घर का सामान नहीं दिया गया तो गोली मार दी जाएगी। भय के कारण परिजनों ने पेटी और बक्सों की चाबी अपराधियों को सौंप दी। अपराधियों ने करीब एक घंटे तक परिवार को बंधक बनाए रखा और घर से 1 लाख रुपये नगद, सोने की चेन, कनवाली और जितिया समेत लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के सामान की डकैती कर फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जाता है कि पीड़ित के माता-पिता दोनों दिव्यांग हैं। पिता बाहर नौकरी करते हैं, जबकि घटना के समय घर में मां और तीन बच्चे मौजूद थे। घटना के बाद पूरा परिवार भयभीत है। बीच बाजार इस तरह की घटना से स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि हथियार के बल पर अपराधियों द्वारा की गई इस वारदात ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाजार वासियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। अभी यह जांच का विषय चल रहा है प्रशासनिक प्रतिक्रिया आना बाकी है इस घटना को लेकर अभी भी प्रशासनिक एवं अधिकारी बयान नहीं आई है।

Jehanabad News: Disabled woman and three children held hostage at gunpoint, 7 lakh rupees robbed in Jehanabad

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़