DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 5 फरवरी को जॉब कैम्प, 10वीं–12वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर

Jehanabad News: 5 फरवरी को जॉब कैम्प, 10वीं–12वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर
IMG_20260130_184923

जहानाबाद:जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, जहानाबाद द्वारा 5 फरवरी 2026 को एक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैम्प सदर प्रखंड परिसर स्थित जिला कोषागार के सामने संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, जहानाबाद में आयोजित होगा। इस जॉब कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Paytm Payment Services भाग ले रही है, जिसके द्वारा कुल 50 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है, जिससे बड़ी संख्या में युवा इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। वेतनमान की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को वार्षिक 2 लाख से 3.20 लाख रुपये तक का पैकेज दिया जाएगा। नियुक्ति का कार्यक्षेत्र गया जी एवं जहानाबाद जिला रहेगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार के पास बाइक और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है, क्योंकि कार्य क्षेत्र फील्ड आधारित होगा।


इस जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का NCS (नेशनल करियर सर्विस) पोर्टल पर निबंधित होना आवश्यक है। बिना पंजीकरण के अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। जिला नियोजनालय ने युवाओं से अपील की है कि वे पहले से NCS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर लें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जॉब कैम्प की पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी, जहानाबाद ने जिले के अधिक से अधिक योग्य युवाओं से इस जॉब कैम्प में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर भी एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Job camp on February 5, employment opportunity for 10th-12th pass youth

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़