1 फरवरी से LPG, CNG, सिगरेट टैक्स, FASTag और बैंक छुट्टियों समेत 5 बड़े बदलाव लागू हो सकते हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।
5 Major Rule Changes From 1 February in India
साल 2026 का पहला महीना जनवरी अब खत्म होने वाला है। आम बजट के साथ फरवरी महीने की शुरुआत होने वाली है। आने वाला अगला महीना देश में कई बड़े बदलाव के साथ आने वाला है। इन बदलावों का असर हर घर हर जेब पर देखने को मिलने वाला है। एक ओर जहां एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी होंगे, जो सीधे घर की रसोई के बजट से जुड़ी हैं, तो वहीं दूसरी ओर पान-मसाला और सिगरेट के शौकीनों को बड़ा झटका लगने वाला है। आइए जानते हैं 1 फरवरी 2026 से लागू होने वाले पांच बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं…
पहला बदलाव:LPG Cylinder के दाम
हर महीने के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं और 1 फरवरी 2026 को भी New LPG Price जारी किए जाएंगे। बजट वाले दिन जारी होने वाली इन कीमतों पर देश की नजर रहेगी और लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि इस बार 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया जा सकता है।
बता दें कि लंबे समय से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमतें बदल रही हैं और बीते 1 जनवरी को भी राजधानी दिल्ली में Commercial LPG Cylinder 14.50 रुपये की कटौती के साथ 1804 रुपये का हो गया था।
दूसरा बदलाव: CNG-PNG और ATF की कीमतें
फरवरी के महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में चेंज के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भी 1 फरवरी को संशोधित एयर टर्बाइन फ्यूल प्राइस भी जारी करेंगी। ATF यानी हवाई ईंधन की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव हवाई यात्रियों के खर्च में उतार-चढ़ाव करने वाला साबित होता है। बीते महीने की शुरुआत में 1 जनवरी को एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी और दिल्ली में ATF Price 7% के आसपास कम हुआ था। इसके अलावा CNG-PNG Price में भी चेंज देखने को मिल सकते हैं।
तीसरा बदलाव: पान-मसाला सिगरेट पर एक्स्ट्रा टैक्स
आने वाला महीना पान-मसाला और सिगरेट के शौकीनों को झटका देने वाला है। दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक देश में 1 फरवरी 2026 से तंबाकू उत्पादों और पान मसाला पर अधिक टैक्स लगाए जाएंगे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर के स्थान पर एक नया उत्पाद शुल्क और उपकर अधिसूचित किया है। बीते दिनों जारी अधिसूचना के अनुसार, तंबाकू और पान मसाला पर नए शुल्क लागू जीएसटी दरों के अतिरिक्त लगाए जाएंगे। GST के अतिरिक्त, पान मसाला पर स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगाया जाएगा, जिससे इनकी कीमतों में इजाफा होगा।
चौथा बदलाव: FASTag यूजर्स के लिए चेंज
1 फरवरी 2026 से फास्टैग यूजर्स के लिए भी नियम बदलने जा रहा है। बता दें कि NHAI ने पहली फरवरी से कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय केवाईसी वेरिफिकेशन प्रोसेस कर दिया है। ये एक बड़ी राहत मानी जा सकती है, जो नए महीने के पहले ही दिन से मिलने वाली है।
पांचवां बदलाव: बैंकों में छुट्टियां
फरवरी महीने की शुरुआत छुट्टी के साथ हो रही है और अगर अगले महीने आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो Bank Holiday List देखकर ही घर से निकलें। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड लिस्ट को देखें, तो सात दिन के सप्ताहिक अवकाश को मिलाकर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जैसे मौकों पर करीब 10 दिन का हॉलिडे घोषित है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
LPG price update, February rule changes India, cigarette tax hike, FASTag new rules, CNG PNG price, bank holidays February, India budget impact
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












