अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की घोषणा की। जानिए इस फैसले का कारण, फैंस पर असर और इंडिपेंडेंट म्यूजिक की नई दिशा।
Arijit Singh Quits Playback Singing
संगीत जगत के जाने माने कलाकार और करोड़ों प्रशंसकों के दिल पर राज करने वाले सिंगर अरिजीत सिंह ने प्ले बैक सिंगिंग को छोड़ने की घोषणा की है। इसका मतलब यह है कि अब अरिजीत सिंह फिल्मों के लिए कोई गाना नहीं जाएंगे।
अरिजीत सिंह ने अपने प्राइवेट सोशल मीडिया हैंडल (instagram) के जरिए इस चौंकाने वाली खबर की घोषणा की है।
अरिजीत सिंह ने साफ कर दिया है कि वो अब किसी भी नई फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड नहीं करेंगे, हालांकि उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वह संगीत की दुनिया से पूरी तरह दूर नहीं हो रहे हैं। नए साल के मौके पर अपने फैंस को चौंकाते हुए अरिजीत ने लिखा,”सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने सालों तक एक श्रोता के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं ये ऐलान करते हुए खुशी महसूस हो रहूा हूं कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं रोक रहा हूं।”
अरिजीत सिंह ने अपने ट्वीट में में आगे लिखा है कि ये सफर बेहद शानदार रहा और भगवान उनपर बहुत मेहरबान रहे हैं। उन्होंने खुद को एक ‘छोटा कलाकार’ बताते हुए कहा कि वो भविष्य में संगीत को और करीब से सीखना चाहते हैं। फैंस के लिए राहत की बात ये है कि अरिजीत सिंह संगीत बनाना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वो खुद के प्रोजेक्ट्स और स्वतंत्र संगीत (इंडिपेंडेंट म्यूजिक) पर काम जारी रखेंगे।
अरिजीत ने ये भी स्पष्ट किया है कि उनके पास कुछ प्रोजेक्ट्स पहले से पाइपलाइन में हैं, जिन्हें वह पूरा करेंगे। यानी इस साल फैंस को उनके कुछ गाने सुनने को मिलेंगे, जो पहले ही रिकॉर्ड किए जा चुके हैं या जिन पर काम चल रहा है।
अरिजीत सिंह के इस फैसले को कैसे देखेंगे आप ? अपने विचार हमें कमेंट कर के जरूर बताएं…..
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Arijit Singh News, Arijit Singh Playback Singing, Bollywood Singer, Independent Music India, Music Industry Update, Arijit Singh Retirement
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












